उझानी: गड्ढों में तब्दील अढौली की सड़क, रात में हादसे का डर।
उझानी-बदांयू 18 अगस्त।
उझानी क्षेत्र के ग्राम अढौली से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात के बाद सड़क पर कीचड़ और पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के अंधेरे में वाहन चालक गड्ढों को देख नहीं पाते। इसी कारण वाहन अक्सर गड्ढों में गिर जाते हैं। इससे आए दिन हादसे होने का खतरा बना हुआ है।
यह सड़क अढौली, बसोमा और बनगंवा समेत कई गांवों को जोड़ती है। ग्रामीण अजय, अनिकेत, राकेश, रनवीर, विजय, श्रीपाल, सूरजपाल और पॉपसिंह ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ध्यान नहीं दे रहा।
ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर राहत दी जाए, वरना मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



