7:40 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और विधायक हरीश शाक्य ने किया नए इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ

बिल्सी । नगर के बाईपास रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के नए यकूजा शोरूम का प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य एवं विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोरूम का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया और साथ ही प्रतिष्ठान स्वामी कंचन ओझा और रोमिल प्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, अर्जुन सिंह चौहान, समाजसेवी दीपक चौहान सहित अनेक गणमान्यजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस