4:29 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी का निकला कल हादसे में मृतक किशोर, डीजे देखने गया था

उझानी का निकला कल हादसे में मृतक किशोर, डीजे देखने गया था।

उझानी-बदांयू 17 अगस्त।

बदायूं के उझानी क्षेत्र के कल्याण सिंह चौक पर कल दोपहर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला किशोर उझानी का ही निवासी निकला है। कोतवाली पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त रात में परिजनों ने की।

पुलिस के अनुसार कल दोपहर करीब 2 बजे कल्याण सिंह चौक पर यह हादसा हुआ। अरसान पुत्र बंटी निवासी मानकपुर रोड, उझानी कांवड़ यात्रा और डीजे देखने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

गंभीर चोटों के चलते अरसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया। काफी देर तक शव अज्ञात रहा।

रात में परिजनों को सूचना मिलने पर वे मेडिकल कॉलेज पहुंचे और शव की शिनाख्त की। 13 वर्षीय बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वही परिजनों ने अरसान का पोस्टमार्टम नहीं कराया,आज दोपहर उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस