12:20 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: कछला रोड पर दीपक ज्वेलर्स के भंडारे में उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब, सुबह से देर रात तक चली सेवा

पालिका सदस्या जया अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, भाजपा नगर अध्यक्ष ने भी परोसा प्रसाद।

उझानी-बदांयू 17 अगस्त ।

श्रावण माह में शिवभक्तों की सेवा को समर्पित दीपक ज्वेलर्स द्वारा आयोजित भंडारे में रविवार को कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। कछला रोड स्थित छतुइया फाटक के समीप लगे इस भंडारे में दूर-दराज से आ रहे कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

भंडारे का शुभारंभ पालिका सदस्या जया अग्रवाल, समाजसेवी अरुण अग्रवाल और दीपक ज्वेलर्स के स्वामी आलोक अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर किया। इसके बाद शिव भक्तों के जयकारों के साथ प्रसाद वितरण शुरू हुआ।

आयोजकों ने बताया कि सुबह से देर रात तक चले इस भंडारे में कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सेवा में कोल्डड्रिंक, हलुआ, चना-छोले, पूड़ी-सब्जी, चाय-बिस्कुट और शीतल जल आदि वितरित किए गए। तेज गर्मी के चलते शीतल पेय और पानी की विशेष व्यवस्था से कांवड़ियों को बड़ी राहत मिली।

इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी भईया’ भी संदीप सक्सेना, विवेक राष्ट्रवादी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने स्वयं कतार में खड़े होकर कांवड़ियों को भोजन परोसा और उनकी सेवा की।

भंडारे में उमड़ी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही। कांवड़ियों ने आयोजन समिति की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की और ‘बोल बम’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।


विज्ञापन एक्सप्रेस