ए० पी० एस० कोल्ड स्टोर, उझानी में विशाल भण्डारा का आयोजन
आज दि० 16/08/2026 को ए० पी० एस० कोल्ड स्टोर, उझानी में श्रावण मास में शिव भक्त कावंरियों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर एक विशाल भण्डारा का आयोजन श्री विमल कृष्ण अग्रवाल (पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश), श्रीमती पूनम अग्रवाल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, उझानी) व श्री निलांशु अग्रवाल व निदेशक ए० पी० एस० इंटरनेशनल स्कूल, उझानी के सौजन्य से कराया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री मा० बी० एल० वर्मा, श्री महेश चन्द्र गुप्ता (विधायक बदायूं), श्री हरीश शाक्य (विधायक बिल्सी), श्रीमती दीपमाला गोयल (पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, बदायूँ), श्री बब्लू पाठक व अन्य उपस्थित थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







