6:15 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में हरियाली तीज का उत्सव

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में हरियाली तीज का उत्सव पारंपरिक अंदाज में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु परंपरा पूजन के साथ हुआ। जिसके पश्चात भजन मंडली द्वारा सुंदर लोकगीत, भक्तिगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिससे समस्त विद्यालय का माहौल भक्तिमय एवं खुशनुमा हो गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त महिलाओं एवं शिक्षिकाओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें सभी ने बड़े ही उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान समस्त विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की तरफ से उपहार प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं व सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय में इस आयोजन ने सभी को भारतीय परंपरा और संस्कृति से रूबरू कराया तथा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय त्योहारों एवं परंपराओं को जीवित रखना था।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस