7:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: विधायक हरीश शाक्य,महेश गुप्ता ने भक्तों में बांटा प्रसाद, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

उझानी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: विधायक हरीश शाक्य,महेश गुप्ता ने भक्तों में बांटा प्रसाद, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब।

उझानी-बदांयू 16 अगस्त।

श्रद्धा और सेवा का संगम रविवार को उझानी में देखने को मिला। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व बदांयू विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने यहां पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल द्वारा आयोजित पावन भंडारे में पहुंचकर न सिर्फ भोलेनाथ के भक्तों को प्रसाद वितरित किया, बल्कि खुद भी सेवा में हाथ बंटाया।

भंडारे का आयोजन उझानी नगर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया गया था। सुबह से ही ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इसी बीच विधायक हरीश शाक्य का आगमन हुआ। उन्होंने मंच पर भगवान शिव का पूजन किया और फिर कतार में खड़े भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद दिया।

प्रसाद वितरण के दौरान विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि महादेव की भक्ति, सेवा और प्रसाद वितरण का यह पुण्य अवसर मन को अत्यंत आनंद और आत्मिक संतोष देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल और अध्यक्षा पूनम अग्रवाल द्वारा हर वर्ष किया जाने वाला यह आयोजन सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति आस्था को बढ़ाता है।

नगरपालिका अध्यक्षा पूनम अग्रवाल ने बताया कि भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, जल और बैठने की व्यवस्था की गई थी। पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि शिवभक्ति से ही समाज में शांति और भाईचारा बढ़ता है, इसी भावना के साथ यह भंडारा हर साल आयोजित किया जाता है।

भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भारी भीड़ रही। भजन मंडलियों द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। आयोजकों की ओर से साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं हुई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे दिन उझानी शिवमय रहा और ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस