7:01 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बाबा बर्फानी सेवा समिति के भंडारे में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप कांवड़ियों के लिए किया गया विशेष इंतजाम।

उझानी-बदांयू 16 अगस्त।

श्रावण मास में शिवभक्ति का उल्लास रविवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप देखने को मिला। बाबा बर्फानी सेवा समिति द्वारा आयोजित भंडारे में सुबह से ही शिवभक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में चावल-छोले, सब्जी-पूड़ी और गर्मागर्म खीर परोसी। भक्तों ने बड़े चाव से प्रसाद ग्रहण किया। पेट की पाचन-क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए अंत में ठंडा-ठंडा जलजीरा भी वितरित किया गया।

भंडारे में विशाल गेरा, शिवम् गुप्ता, नितिन गुप्ता सिद्धू एडवोकेट सहित दर्जनों कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे। कार्यकर्ता राहगीर और कांवड़ियों को प्रेम व श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण करा रहे थे। समिति ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए ही इस भंडारे का आयोजन किया गया है।

भंडारे में उमड़ी भीड़ से पूरे क्षेत्र में भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस