12:19 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एपीएस कोल्डस्टोरेज पर विशाल भंडारा शुरू, काँवड़ियों के स्वागत की तैयारियां पूरी

उझानी के एपीएस कोल्डस्टोरेज पर विशाल भंडारा शुरू, काँवड़ियों के स्वागत की तैयारियां पूरी।

उझानी-बदांयू 16 अगस्त।

श्रावण मास के पावन अवसर पर शिव भक्त काँवड़ियों के लिए उझानी में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा आज ए.पी.एस. कोल्ड स्टोरेज उझानी में आयोजित हो रहा है ।

आयोजकों के अनुसार श्रावण में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के स्वागत और अभिनंदन के लिए यह भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है।

भंडारे में केंद्रीय राज्य मंत्री मा. बी.एल. वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, उझानी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और ए.पी.एस. स्कूल के डायरेक्टर निलांशु अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि भंडारे को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंडाल, बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल श्रावण में काँवड़ियों की सेवा के लिए इस तरह के आयोजन श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनते हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस