बदांयू -प्रधान की जीत की मन्नत के लिए 61 किलो की कलश यात्रा लेकर निकले शिवभक्त।
बदांयू 16 अगस्त।
पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का उत्साह चरम पर है। रविवार को बदायूं से होकर गुजर रहे शिवभक्तों के जत्थों से पूरा नगर शिवमय नजर आया।
लखीमपुर खीरी जिले के गांव संग्राम पुर निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वे अपने 8 सदस्यों के जत्थे के साथ कछला गंगा घाट से शनिवार देर रात करीब 12 बजे पवित्र जल लेकर रवाना हुए थे।
इस जत्थे की खास बात यह है कि ये श्रद्धालु 61 किलो भारी कलश कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। राजीव कुमार ने बताया कि गांव के प्रधान की जीत की मन्नत के लिए वे भगवान शिव का इस पवित्र जल से जलाभिषेक करने जा रहे हैं।
श्रावण के चलते शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक रूट डायवर्ट स्कीम को भी लागू कर दिया गया है ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।
स्थानीय लोगों ने जगह-जगह शिवभक्तों का फूल-माला और शरबत से स्वागत किया। बोल बम के जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







