10:53 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा अभियान – शहीद सिपाही गौरीशंकर के परिवार से मिले नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल

हर घर तिरंगा अभियान: शहीद सिपाही गौरीशंकर के परिवार से मिले नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को उझानी नगर मंडल के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ ने अमर शहीद सिपाही गौरीशंकर के परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिजनों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सचिन अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति हम सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है। ऐसे परिवारों का मान-सम्मान करना हमारा दायित्व है।

उन्होंने परिजनों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष संदीप सक्सेना, रेनू सिंह, गोविंद सपरा,करूणा सोलंकी, गोविंद मित्तल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने तिरंगा अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और शहीदों के परिवारों के सम्मान का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस