बदायूं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार के निर्देशानुसार एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण शिविर लगाए गए।
पवित्र श्रावण मास के दृष्टिगत केमिस्ट एसोसिएशन म्याऊं, राम मेडिकल स्टोर, पंडित जी की कोठी, मेन रोड उझांवा तथा केमिस्ट एसोसिएशन अलापुर के सौजन्य से लगाए गए इन शिविरों में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक औषधियां वितरित की गईं।
शिविरों का उद्घाटन औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने शिविर संचालकों द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर शिव स्वरूप गुप्ता, वीरपाल सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सतीश चन्द्र, सुभाष गुप्ता, आयवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, सदन गुप्ता, विवेक गुप्ता, श्तनैश वर्मा, शोभित गुप्ता, अशोक कुमार, अमन सक्सेना, जोगेन्द्र यादव, फहीम उद्दीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






