10:39 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, प्रीति ओबराय बनीं ‘मिसेज तीज क्वीन’

उझानी में रोटरी क्लब ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, प्रीति ओबराय बनीं ‘मिसेज तीज क्वीन’।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

रोटरी क्लब द्वारा शुक्रवार को तीज का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन उझानी स्थित मनीष अदलखा के एसएस ग्रीन बैंक्वेट हॉल में किया गया।

क्लब पदाधिकारियों की धर्मपत्नियों वर्षा गर्ग, अनामिका जैन, सोनाक्षी गोयल और मोना ढींगरा ने पहुंचे सभी सदस्यों का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि महिला सदस्य इस उत्सव को लेकर काफी उत्साहित थीं। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘मिसेज तीज क्वीन’ का खिताब प्रीति ओबराय को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष गौरव गर्ग ने सभी महिला सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन सन 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।

कार्यक्रम में क्लब की मातृशक्तियों में अंशिका बंसल, भावना वार्ष्णेय, दीप्ति गोयल, गरिमा गोयल, जया अग्रवाल, जिमी भाटिया, मीनाक्षी गोयल, मोना माहेश्वरी, नीति अदलखा, नेहा छाबड़ा, नेहा गोयल, पारुल वार्ष्णेय, पूजा गोयल, प्रीति ओबराय, प्रियंका मित्तल, रिमझिम गोयल, रिया गोयल, शालिनी सिंघल, श्रद्धा गोयल, सुचि गोयल और सुमन मित्तल उपस्थित रहीं।

क्लब के सचिव सिद्धार्थ जैन ने सभी सदस्यों का परिवार सहित तीज उत्सव मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। सदस्यों का स्वागत कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल और उपाध्यक्ष अनुराग ढींगरा ने किया।


विज्ञापन एक्सप्रेस