6:48 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

खबर का असर: BDN India ने उठाई आवाज, 15 मिनट में लौटी बिजली

खबर का असर: BDN India ने उठाई आवाज, 15 मिनट में लौटी बिजली।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस पर अंधेरे में डूबे उझानी के फीडर-2 क्षेत्र को BDN India की खबर ने राहत दिलाई।

शुक्रवार को पूरे दिन और शनिवार सुबह 10 बजे से कांवड़ सुरक्षा के नाम पर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और घंटाघर की बिजली काट दी गई थी। भीषण उमस में दुकानदारी ठप, घरों में पंखे-कूलर बंद।

दुकानदार बोले – “दिन में कटौती, रात में खुली सप्लाई। सबसे ज्यादा कांवड़ तो रात में निकलती हैं, फिर भेदभाव क्यों?”

जैसे ही BDN India पर “उझानी में स्वतंत्रता दिवस पर बिजली गुल” खबर प्रसारित हुई, विभाग में हड़कंप मच गया। खबर छपने के महज 15 मिनट बाद दो नंबर फीडर की सप्लाई चालू कर दी गई।

फीडर-2 के हजारों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है मीडिया के दबाव से ही बिजली विभाग हरकत में आया।

जेई का तर्क- कांवड़ के दौरान डीजे और झांकी के तारों से टकराने का खतरा था, इसलिए कटौती की गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस