11:25 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में दोगुनी खुशी के साथ मना श्रीमती कनक वार्ष्णेय का जन्मदिन

उझानी में दोगुनी खुशी के साथ मना श्रीमती कनक वार्ष्णेय का जन्मदिन।

हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस के संगम पर ध्वजारोहण से लेकर सोलह श्रृंगार तक निभाया दायित्व।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

समाजसेवा और सजातीय एकता के लिए समर्पित वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की उपसचिव कनक वार्ष्णेय पत्नी अभिषेक वार्ष्णेय “रिंकू” निवासी पुरानी अनाज मंडी,का जन्मदिन इस बार बेहद खास रहा। शनिवार को हरियाली तीज और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के एक साथ पड़ने से उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गईं।

समिति की पदाधिकारी होने के नाते कनक वार्ष्णेय ने दिन की शुरुआत देशभक्ति के रंग में की। समिति कार्यालय पर उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। “देश पहले” के भाव के साथ उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया।

ध्वजारोहण के बाद जैसे ही घर लौटीं, कनक ने परंपरा का मान भी रखा। हरियाली तीज के अवसर पर उन्होंने सोलह श्रृंगार कर हरियाली और सौभाग्य का प्रतीक पर्व पूरे उल्लास से मनाया। हरियाली तीज पर महिलाओं की खुशी और देशभक्ति का यह संगम सभी के लिए प्रेरणा बन गया।

वार्ष्णेय महिला सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीनू वार्ष्णेय, सचिव पायल वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय आदि सदस्याओं ने कनक वार्ष्णेय को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह सजातीय कार्यों और समाजसेवा में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनकी सादगी, नेतृत्व क्षमता और दोनों दायित्वों को बखूबी निभाने की कला समिति के लिए गर्व की बात है।

समिति की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि कनक वार्ष्णेय दीर्घायु हों और इसी तरह समाज की सेवा करती रहें।

एक बार पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस