उझानी के एमजीपी काॅलेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस, केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया ध्वजारोहण।
उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
उझानी-बदांयू 15 अगस्त।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में देशभक्ति और गर्व का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के बाद मंत्री जी ने परेड का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर यूपी सरकार के पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल “बंटी भैया” सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके तोमर शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। झंडारोहण के समय “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का सम्मान किया और मिष्ठान वितरण किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






