7:02 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, शंकर गुप्ता रूद्र ने किया ध्वजारोहण

मंडी समिति तिराहे स्थित गुरु नानक धर्मकांटे पर बंटी मिठाई, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को निकट मंडी समिति तिराहा स्थित गुरु नानक धर्मकांटे पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां पूर्व पालिका प्रत्याशी एवं भाजपा नेता शंकर गुप्ता ‘रूद्र’ ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद शंकर गुप्ता रूद्र ने तिरंगा फहराया और उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करना होगा।

ध्वजारोहण के दौरान परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर वृंदावन लाल गुप्ता, रोहताश गुप्ता, आयुष गुप्ता सहित धर्मकांटे के व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को तिरंगा देकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की और आपसी भाईचारे की कामना के साथ समापन किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस