उझानी में आज उमंग पार्क में धूमधाम से मनाया जाएगा तीज महोत्सव
नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल करेंगी उद्घाटन, शाम 5 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।
उझानी, बदायूं 15 अगस्त ।
नगर पालिका परिषद, उझानी द्वारा तीज महोत्सव 2026 का आयोजन आज 15 अगस्त 2026 को उमंग पार्क में किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
पालिका प्रशासन के अनुसार महोत्सव का उद्घाटन समारोह शाम 05:00 बजे होगा। इस दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत, झूला, मेहंदी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। तीज के पर्व को लेकर नगर में महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उमंग पार्क में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति शोभा बढ़ाएगी।
पालिका प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्क को रंगीन लाइटों, फूलों और झूलों से सजाया गया है। सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






