2:23 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

देशभक्ति, एकता और ‘गुमनाम वीरों’ के नाटक ने बांधा समां।

उझानी-बदांयू 15 अगस्त।

देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी का परिसर तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर एक स्वर में देशभक्ति में लीन हो गया।

मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल और सुश्री नीतिका गर्ग उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट और उप-प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने किया।

देशभक्ति से सराबोर रहीं प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत क्रिस सर के वाद्य संगीत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं:

भाषण: कक्षा 4 की नव्या सिंह और कक्षा 12 सी की आस्था चावरी ने अंग्रेजी में, कक्षा 7 ए की सौम्या वार्ष्णेय और कक्षा 4 टॉरस की रिद्धि ने हिंदी में तथा कक्षा 9 सी की आज्ञा गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर ओजस्वी भाषण दिए।
गायन व नृत्य- ‘नन्हा मुन्ना’ पर सामूहिक गायन, ‘आजादी का जश्न’ पर कक्षा 1 से 4 के बच्चों का नृत्य और माला मैम के निर्देशन में ‘वतन ये हमारा, ये प्यारा हिंदुस्तान’ गीत ने तालियां बटोरीं।

विशेष प्रस्तुति: मानसी मैम के निर्देशन में ‘स्वतंत्रता… लेकिन किसके लिए?’ विषय पर वेशभूषा प्रदर्शन और अंजलि सिंह मैम के निर्देशन में ‘एकता की शक्ति’ पर पिरामिड प्रस्तुति ने सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

नाटक: कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रांजल सर के निर्देशन में नाटक ‘गुमनाम वीरों का गुप्त मिशन’ रहा। इसमें उन अनसंग हीरोज के त्याग को दिखाया गया जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। समापन पर प्रिया मैम और विवेक सर के निर्देशन में ‘इंकलाब जिंदाबाद’ पर नृत्य-नाट्य ने माहौल को और देशमय कर दिया।

“हम सब पहले भारतीय हैं”
समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा, “हमें स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पढ़नी चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए। हम न हिंदू हैं, न मुसलमान, न सिख और न ईसाई। हम सब पहले भारतीय हैं।” उन्होंने छात्रों से सेना में आगे बढ़कर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ। पूरे आयोजन में अनुशासन, प्रतिभा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस