कछला पुल से गायब हुई गंगा स्नान आए युवक की बाइक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
उझानी (बदायूं) 15 अगस्त।
गंगा स्नान करने आए एक युवक की बाइक चोर उड़ा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर उझानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दौरी निरोत्तमपुर निवासी आकाश पुत्र मोर सिंह शाक्य ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे वह अपनी काली स्प्लेंडर बाइक से कछला गंगा स्नान करने आया था। भीड़ अधिक होने के कारण उसने बाइक कछला पुल पर खड़ी कर दी और स्नान के लिए चला गया।
स्नान कर लौटने पर पुल पर खड़ी बाइक नहीं मिली। आकाश ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला।
पीड़ित की शिकायत पर उझानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






