1:33 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

ई-रिक्शा की चपेट में आए कांवरिया, हाईवे पर लगाया जाम

ई-रिक्शा की चपेट में आए कांवरिया, हाईवे पर लगाया जाम

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर बीआरडी विद्यालय, बरेली रोड के निकट कछला से जल भरकर बरेली जा रहे कांवरियों के साथ हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कांवरिया बीती रात घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए आराम कर रहे थे।

कांवरियों का आरोप है कि इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने उनके ऊपर ई-रिक्शा चढ़ा दिया, जिससे कई कांवरिया घायल हो गए। कांवरियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया।

इससे आक्रोशित कांवरियों ने घटनास्थल के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कांवरियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

घायल कांवरियों को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कांवरियों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस