1:15 pm Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

रोडवेज बस की टक्कर से कांवरिया घायल, पुलिस ने कराया उपचार

अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से कांवरिया घायल, पुलिस ने कराया उपचार

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।

कछला से जल भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से डाक कांवड़ लेकर थाना भमोरा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर जा रहे कांवरियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में जवाहरपुरी पुलिस चौकी के निकट अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवरिया घायल हो गया, जबकि सड़क पर जाम लग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी प्रभारी अनंत अमौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल कांवरिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अन्य कांवरियों को पुलिस चौकी ले जाकर जलपान कराया गया।

घायल कांवरिया का उपचार कराने के बाद पुलिस ने सभी कांवरियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। पुलिस द्वारा तत्काल की गई कार्रवाई की स्थानीय लोगों एवं कांवरियों ने सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस