बदायूं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रांतीय आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर सत्ताधारियों की कथित ओछी मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के नेतृत्व में विरोध मार्च शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, परशुराम चौक से शुरू हुआ। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद संबंधित कार्यस्थल की सफाई किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी ग्राउंड तक मार्च किया। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष “रघुपति राघव राजा राम” का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा कि “दलित विरोधी मानसिकता वाली सरकार का एक दिन निश्चित रूप से पतन होगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता, सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, महासचिव गौरव सिंह राठौड़, महासचिव इगलास हुसैन, महासचिव सुधीर उपाध्याय, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा राठौर, नगर पालिका सभासद अरविंद सिंह राठौड़ मोंटू, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी, हरीश कश्यप, अकील अहमद, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






