7:37 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में मदरशील मेमोरियल अकादमी में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

परंपरा के रंग, प्रतिभा के संग: बच्चों ने पतंग, मेहंदी और झूला सजावट में दिखाया हुनर।

उझानी-बदांयू 14 अगस्त।

मदरशील मेमोरियल अकादमी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को तीज महोत्सव हर्षोल्लास और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देना रहा।

विद्यालय में इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए कागज पर पतंग बनाने और छात्राओं के लिए मेहंदी डिजाइन बनाने की प्रतियोगिता हुई।

परिणाम इस प्रकार रहे:
कक्षा 1: प्रथम प्रभुदत्त एवं सोनिका, द्वितीय क्रिस्टल एवं अतुल, तृतीय आध्या एवं विनायक
कक्षा 2: प्रथम आन्या एवं अयांश, द्वितीय आरोही एवं अभय, तृतीय तनुज एवं मानसी ।
कक्षा 3: प्रथम सुबोध एवं फातिमा आफिया, द्वितीय दक्ष एवं गुंजन, तृतीय काशिश एवं दिव्यांश
कक्षा 4: प्रथम अकाक्क्षा एवं अनुराग, द्वितीय आस्था एवं लक्ष्य, तृतीय राधिका एवं अज्हान।
कक्षा 5: प्रथम अभय एवं आरोही, द्वितीय इंदु एवं गोविंद, तृतीय वंशिका एवं आरुष।

कक्षा 6 से 8 की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और छात्रों के लिए झूला सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कक्षा 6: मेहंदी में प्रथम अशिफा, द्वितीय दिव्यांशी, तृतीय कोमल। झूला सजावट में प्रथम शयान, द्वितीय मुस्तफा।
कक्षा 7: मेहंदी में प्रथम डॉली, द्वितीय आराध्या, तृतीय अनुप्रिया। झूला सजावट में प्रथम सुशांत
कक्षा 8: मेहंदी में प्रथम कशिश, द्वितीय वैष्णवी, तृतीय आफरीन। झूला सजावट में प्रथम अजरान, द्वितीय ध्रुव, तृतीय गोविंद।

पूरे विद्यालय परिसर में तीज का उत्सवपूर्ण माहौल रहा। रंगीन झूलों, मेहंदी की खुशबू और बच्चों की कलाकृतियों ने परिसर को खास बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों में कला, संस्कृति, परंपरा, कल्पनाशीलता और टीम भावना विकसित करते हैं। तीज महोत्सव बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ भारतीय लोक संस्कृति को समझने का सुंदर अवसर साबित हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस