8:18 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में सावन के पावन अवसर पर रामप्रसाद सुरेशचन्द्र सर्राफ परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन

उझानी में सावन के पावन अवसर पर रामप्रसाद सुरेशचन्द्र सर्राफ परिवार द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन।

16 अगस्त रविवार को कछला रोड पर उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब।

उझानी-बदांयू 14 अगस्त।

सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ की भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शहर की प्रतिष्ठित सर्राफा फर्म रामप्रसाद सुरेशचन्द्र सर्राफ के तत्वावधान में इस रविवार 16 अगस्त 2026 को पुरानी अनाज मंडी के सामने, कछला रोड पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों के साथ होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है।

परिवार के वरिष्ठ सदस्य मनीष गोयल सर्राफ ने बताया कि यह भण्डारा 4 पीढ़ियों से चली आ रही श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। “हमारा उद्देश्य सिर्फ भोजन कराना नहीं, बल्कि सावन में शिवभक्तों की सेवा कर पुण्य कमाना है। महादेव की कृपा से हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है।

आयोजन समिति में शामिल सिद्धांत गोयल ने कहा कि भण्डारे में आने वाले सभी भक्तों के लिए स्वच्छता और सुव्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा और दोपहर तक चलेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन में इस तरह के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन जाता है। भोले के भक्तों से अपील है कि वे परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

विज्ञापन एक्सप्रेस