6:20 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंगों में सराबोर हुए नन्हे मुन्ने।

उझानी-बदांयू 14 अगस्त।

देश की 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संचालिका वंदना बब्बर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगे के सम्मान में सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारों से परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने देशभक्ति कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगा बनकर आए बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया।

प्रधानाचार्या ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन एक बार फिर राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस