7:41 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान, छात्राओं को दिए सम्मान के नियम

उझानी-बदांयू 13 अगस्त।

भदवार गर्ल्स इंटर कालेज में राष्ट्रध्वज के सम्मान और ध्वजारोहण के नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। ध्वजारोहण के समय निर्धारित मर्यादाओं का पालन जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज हमें त्याग, साहस, शांति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

आचार्य राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि तिरंगा करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसे सम्मान देने के साथ हमें अपने आचरण से भी देश का मान बढ़ाना चाहिए।

प्रधानाचार्य सुजाता सक्सेना ने छात्राओं से शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सेवा भाव अपनाने का आह्वान किया। कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़े तो भारत नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

इस दौरान छात्राओं ने राष्ट्रसेवा और अनुशासित नागरिक बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दीक्षा छाबड़ा, सुदर्शन भाटिया, प्रीति शर्मा, विजया शर्मा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस