2:23 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

एनएसएस ने किया महाविद्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

बदायूँ – आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वयंसेवियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई के नेतृत्व में तिरंगा रैली राजकीय महाविद्यालय परिसर से निकलकर आवास विकास कॉलोनी होते हुए गौरी शंकर मंदिर से वापस महाविद्यालय परिसर में आकर सभा में परिवर्तित हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल सभी महापुरुषों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने सभी स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने तथा विकसित, सशक्त, समर्थ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने तिरंगा रैली को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. राजधन, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. दिनेश कुमार, गौरव पाली, बंटी मसीह, शिवशंकर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस