12:00 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने धूमधाम से मनाया चौथा स्थापना दिवस

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्प्लेक्स के प्रादेशिक कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं किसान एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा माहेश्वरी के नेतृत्व में किया गया। इसमें राष्ट्रीय, मंडलीय एवं जनपदीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में संगठन की स्थापना के उद्देश्य और किसान हित में किए जा रहे संघर्षों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का संकल्प है कि देश का कोई भी किसान अपनी जायज बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अकेला न रहे। एक किसान की समस्या को पूरे संगठन की समस्या मानकर उसके समाधान के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में संगठन द्वारा किसान आयोग के गठन, किसानों को अधिकार एवं सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सिंचाई सुविधाएं, उचित मूल्य, सुरक्षा और त्वरित न्याय सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही गई।

राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा माहेश्वरी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता होने के साथ अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं की शासन-प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई होनी चाहिए और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किसान हित के संघर्ष, आंदोलन, धरना अथवा अन्य कार्यक्रमों में आई-कार्ड, टोपी एवं पटका के साथ अनुशासनबद्ध होकर शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई संगठन पूरी मजबूती से जारी रखेगा।

प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला अध्यक्ष युवा विवेक चौहान, पत्रकार सौरभ चौहान, पत्रकार सूरज सागर, मनोज गुप्ता, प्रिंस माहेश्वरी, मुकेश सिंह, नीरज अग्निहोत्री, नीरज शर्मा, जिला प्रवक्ता अजीत गुर्जर, उमेश वार्ष्णेय, सचिन असावा, संजीव सिंह, ललित यादव, नवाब सिंह यादव, लालू यादव, धीरज उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस