4:46 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी – हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में दिखा खासा उत्साह

सजना है मुझे सजना के लिए… हरियाली तीज को लेकर उझानी की महिलाओं में दिखा खासा उत्साह, बाजारों में उमड़ी भीड़।

उझानी, बदायूं 13 अगस्त।

सावन की फुहारों और हरियाली के बीच उझानी क्षेत्र में हरियाली तीज का उल्लास देखते ही बन रहा है। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिन महिलाएं इस बार भी पूरे विधि-विधान से व्रत रखने की तैयारियों में जुटी हैं। इस बार हरियाली तीज शनिवार को मनाई जाएगी।

नगर के बाजारों में बीते कई दिनों से चूड़ियों, मेहंदी, सोलह श्रृंगार के सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। खासकर पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिलाएं हरे रंग की साड़ियों, चूड़ियों और झुमकों की खरीदारी कर खुद को सजाने-संवारने में व्यस्त हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने इसी व्रत को रखकर भगवान शिव को प्राप्त किया था। इसी आस्था के चलते उझानी की महिलाएं तीज के दिन घरों में भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद तीज व्रत कथा का श्रवण कर मेवा-मिष्ठान का भोग लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।

उझानी के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और चूड़ी बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि तीज को लेकर पिछले एक सप्ताह से बिक्री में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है। हरी चूड़ियां, हरी साड़ी और श्रृंगार का सामान सबसे ज्यादा बिक रहा है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस