10:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा के उपलक्ष्य में पोस्टर और क्ले प्रतियोगिता

बिल्सी। कांवड़ यात्रा के उपलक्ष्य में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में पोस्टर एवं क्ले प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर और क्ले के माध्यम से भगवान शिव, माता पार्वती एवं शिवलिंग की आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता संयोजक जयप्रकाश शाक्य के निर्देशन में हुई। इसमें ताहिया बी और विनायक वार्ष्णेय ने प्रथम, आयुष उपाध्याय और अभय वार्ष्णेय ने द्वितीय तथा आद्रिका वार्ष्णेय, अदिति माहेश्वरी और गुनगुन अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में कला, संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा, माधुरी शांखी, शीतल सक्सेना, शिवम उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.