7:42 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। मेन बाजार में पीपल के नीचे खड़ी बाइक चोरी

बिल्सी। नगर के मेन बाजार में फोटो स्टेट की दुकान के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना बुधवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवक राहुल पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम बगरपुर सागरपुर के अनुसार वह अपनी बाइक को मेन बाजार में खड़ी कर फोटो स्टेट की दुकान पर गया था। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने और जानकारी करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। उसने बाइक बरामद करने और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद बाजार में बाइक चोरी को लेकर लोगों में चिंता है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की जांच कर रही है। जल्द ही बाइक की बरामदगी और चोरों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस