9:33 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी: मकान की छत गिरने से महिला की मौत

उझानी: मकान की छत गिरने से महिला की मौत।

कोतवाली क्षेत्र के मिहीलाल नगला गांव की घटना।

उझानी, बदायूं 13 अगस्त।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहीलाल नगला में बुधवार को मकान की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे में दबकर 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि घर में बंधी 2 भैंस भी मलबे में दब गईं।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अगरवती, 52, पत्नी स्व. प्रताप यादव के रूप में हुई है। बीती शाम के समय अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। उस समय अगरवती घर के अंदर थीं और 2 भैंस भी घर के हिस्से में बंधी हुई थीं।

छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाना शुरू किया। मलबे से अगरवती को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस