11:15 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चार माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के अनुसार प्रशिक्षण कंप्यूटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में कराया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच तथा शैक्षिक योग्यता कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी भी 20 अगस्त की शाम पांच बजे तक जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सलारपुर में जमा करनी होगी।

योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस