2:55 am Saturday , 15 August 2026
BREAKING NEWS

बंदर भगाने के लिए रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, छह वर्षीय बच्चे को लगे छर्रे

बदायूं

बंदर भगाने के लिए रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग, छह वर्षीय बच्चे को लगे छर्रे

वजीरगंज। कस्बे में मंगलवार शाम बंदरों को भगाने के लिए की गई फायरिंग की चपेट में आकर छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया। आरोप है कि एक रिटायर्ड फौजी ने बंदरों को भगाने के लिए अपनी बंदूक से फायर किया था। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे बच्चे को लग गए।
घायल बच्चे की पहचान मुकेश के छह वर्षीय बेटे केशव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। चिकित्सक डॉ. मयंक के मुताबिक बच्चे के शरीर में कई छर्रे लगे हैं। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।
बताया गया कि शॉटगन से फायर करने पर कारतूस से एक गोली के बजाय कई छोटे-छोटे छर्रे निकलते हैं, जो आसपास मौजूद लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।
वजीरगंज थाना प्रभारी अधीनि कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस