11:25 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में गलत साइड मुड़ने से बाइक की टक्कर

बिल्सी में गलत साइड मुड़ने से बाइक की टक्कर, युवक गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बिल्सी बदांयू 12 अगस्त।

थाना बिल्सी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजवीर पुत्र नौबत निवासी ग्राम सूरजपुर ने पुलिस को बताया कि 08 अगस्त को शाम करीब 4 बजे उसका 24 वर्षीय बेटा खुशीराम गांव के ही दान सिंह के साथ बाइक से गुधनी से बिल्सी जा रहा था। दीघौनी पेट्रोल पम्प के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अखिलेश पुत्र साधूराम निवासी अंबियापुर ने अपनी बाइक को लापरवाही पूर्वक गलत साइड में मोड़ दिया।

आरोप है कि अखिलेश खेत पर जाने के लिए अचानक दाहिने मुड़ा और दान सिंह की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशीराम दूर जा गिरा। हादसे में खुशीराम के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। दान सिंह को मामूली चोट आई है और दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।

घटना के बाद घायल खुशीराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। राजवीर ने थाना बिल्सी में तहरीर देकर आरोपी अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

SHO मनोज कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस