बिल्सी खेत जोतने के विवाद में महिला से मारपीट, लज्जा भंग का आरोप, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।
बिल्सी बदांयू 12 अगस्त।
थाना बिल्सी क्षेत्र के एक गांव में खेत जोतने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और लज्जा भंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर न्यायालय तक गुहार लगाई है कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए।
पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15.07.2026 को गांव के हरिश्चंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, ओमवीर सिंह और रामपाल यादव ट्रैक्टर लेकर उसके खेत में पहुंचे और खड़ी मक्का की फसल जोतने लगे। मना करने पर हरिश्चंद्र ने उसे टांग पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। आरोप है कि सोनवीर और ओमवीर ने उसके साथ मारपीट की और लज्जा भंग की। बचाव में धक्का लगने से हरिश्चंद्र भी गिरकर घायल हो गया।
पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह थाना बिल्सी गई, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल कराया लेकिन तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके उलट आरोपियों ने उसी दिन अपराध संख्या 308/2026 धारा 109, 115(2), 352 बीएनएस के तहत उसके और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
पीड़िता के पास घटना के फोटो, वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट मौजूद हैं। 11.08.2026 को कोर्ट के आदेश पर थाना बिल्सी पुलिस को महिला की तहरीर पर विधि अनुसार मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। जांच उपनिरीक्षक रामसेवक सिंह राठौर को सौंपी गई है।
SHO मनोज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
