9:57 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदांयू -हॉस्पिटल में भर्ती बेटी का इलाज कराने आए पिता की जेब से 20,500 रुपये और मोबाइल पार, मुकदमा दर्ज

बदांयू -हॉस्पिटल में भर्ती बेटी का इलाज कराने आए पिता की जेब से 20,500 रुपये और मोबाइल पार, मुकदमा दर्ज।

वदायूं 12 अगस्त।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इलाज के लिए आए एक व्यक्ति की जेब से 20,500 रुपये नकद और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सराय पिपरिया थाना मुसाझाग निवासी धर्मपाल पुत्र लेखराज अपनी 15 वर्षीय पुत्री का इलाज कराने के लिए 3 अगस्त को मुकेश जौहरी हॉस्पिटल में भर्ती कराने आए थे।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 7 अगस्त को सुबह करीब 04 बजे वह हॉस्पिटल में ही बेड पर बैठा था। इस दौरान उसने अपनी पेंट की जेब से मोबाइल और रुपये निकालकर बेड पर रखे और वाशरूम चला गया। वापस आने पर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति उसकी पेंट, उसमें रखा वीवो कंपनी का मोबाइल और 20,500 रुपये लेकर फरार हो गया। पूरी घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

धर्मपाल की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक सरिता चौधरी को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस