उझानी में ‘शिक्षा के नाम रिक्शा यात्रा’ टीम का जीएस हाॅस्पीटल पर भव्य स्वागत।
उझानी – बदायूं 12 अगस्त।
शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जन्मस्थली देवरिया से मिट्टी लेकर दिल्ली पहुंचाने और वहां से सतना तक ‘शिक्षा के नाम रिक्शा यात्रा’ निकालने के उद्देश्य से दिल्ली से रवाना हुई टीम का सोमवार को उझानी में भव्य स्वागत किया गया।
यह स्वागत कार्यक्रम डॉ. गीतम सिंह प्रजापति, सहसवान रोड स्थित आवास पर आयोजित किया गया। टीम में संतराम बी.ए. एजुकेशन समिति के पदाधिकारी, माटी कला बोर्ड के राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन डॉ. के.के. वर्मा, हिमाचल प्रदेश के चंद्र प्रकाश ‘नंगे पैर वाले’, दिल्ली के राकेश कुमार गोला, डॉ. रामपाल सिंह प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
दिल्ली से चली टीम का जी.एस. हॉस्पिटल उझानी पर डॉ. गीतम सिंह व समाज के अन्य सम्भ्रांत व्यक्तियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद डॉ. गीतम सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश ‘नंगे पैर वाले’ ने बताया कि टीम शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जन्मस्थली देवरिया से मिट्टी लेकर दिल्ली आएगी। उस मिट्टी को 4 नवंबर 2026 को दिल्ली से ‘शिक्षा के नाम रिक्शा यात्रा’ के रूप में रवाना किया जाएगा। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्य प्रदेश के सतना पहुंचेगी।
सतना में मिट्टी का पूजन कर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के नाम पर एक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया जाएगा। विद्यालय में समाज के साथ-साथ अन्य गरीब, असहाय और अनाथ बच्चों को निशुल्क शिक्षा व आवास की सुविधा दी जाएगी।
विद्यालय निर्माण के लिए समस्त प्रजापति समाज से ईंट दान की अपील की जा रही है। संतराम बी.ए. एजुकेशन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी और सचिव भारत प्रसाद प्रजापति, शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कार्य पूर्णतः स्वैच्छिक है। कोई भी व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार एक ईंट से लेकर हजारों ईंट तक दान कर सकता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. गीतम सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर गिरीश चंद्र गोला, जयसिंह प्रजापति, डॉ. वीरपाल प्रजापति सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
