6:24 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फूल बरसाकर किया अभिनंदन

उझानी में तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत, फूल बरसाकर किया अभिनंदन।

उझानी बदांयू 11 अगस्त।

15 अगस्त से पहले हर घर तिरंगा अभियान पर देशभक्ति के रंग में सराबोर उझानी नगर में निकली तिरंगा यात्रा का नगरवासियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। हाथों में तिरंगा और मुंह पर भारत माता के जयकारे लिए युवाओं की टोली जैसे ही सड़कों पर निकली, पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से गूंज उठा।

नगर पालिका से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई स्टेशन रोड पहुंची। यहां खन्ना साइकिल स्टोर के समक्ष व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।


इस दौरान सन्नी सचदेवा, जीता मेंदीरत्ता,ओमप्रकाश अदलक्खा, सत्यप्रकाश अदलक्खा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। तिरंगा हाथों में लेकर सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए।

व्यापारी सन्नी सचदेवा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। इस तरह की यात्राएं नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करती हैं। पूरे मार्ग में लोगों ने छतों और दुकानों से यात्रा पर फूल बरसाए।

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर पालिका कर्मियों और स्वयंसेवकों ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया। देशभक्ति के इस माहौल को देखकर हर कोई गर्व से भर गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस