उझानी में स्वच्छता अभियान: भाजपाई कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह व बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अर्पित किए पुष्प।
उझानी-बदांयू 11 अगस्त।
स्वच्छता को सेवा और सम्मान से जोड़ते हुए आज उझानी नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान हिन्दू हृदय सम्राट बाबू कल्याण सिंह जी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं की विशेष साफ-सफाई की गई।
अभियान के अंतर्गत प्रतिमाओं को जल से धोकर स्वच्छ किया गया तथा उसके पश्चात पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतन जिंदल एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती आरती कश्यप जी ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, रानी सिंह पुंडीर,सुमन रानी,संदीप सक्सेना, मदनमोहन लोधी, गोविन्द मित्तल, गोविन्द सपरा, अंकित वार्ष्णेय, सहित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में कहा —
“स्वच्छता, सेवा और सम्मान — यही हमारा संकल्प”
राजेश वार्ष्णेय एमके।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
