सावन में भक्ति का संगम: उझानी के श्री पटेश्वर नाथ मंदिर में 8 अगस्त को होगा 9वां विशाल भंडारा।
देव नागरी इंटर कॉलेज के सौजन्य से छतुईया फाटक पर प्रातः 7 बजे से भक्तों को मिलेगा प्रसाद, महादेव की कृपा और पुण्य लाभ का आह्वान।
उझानी बदांयू 22 जुलाई।
सावन माह में बाबा भोलेनाथ की भक्ति एक बार फिर चरम पर होगी। देव नागरी इंटर कॉलेज उझानी के सौजन्य से श्री पटेश्वर नाथ मंदिर, छतुईया फाटक पर 9वां विशाल भंडारे का आयोजन 8 अगस्त 2026, शनिवार को किया जाएगा।
आयोजक संकेत मोहन शर्मा के अनुसार भंडारा प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति और कॉलेज प्रबंधन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर महादेव की कृपा प्राप्त करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
श्री पटेश्वर नाथ मंदिर सावन में विशेष आस्था का केंद्र बना रहता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव नागरी इंटर कॉलेज उझानी, बदायूं द्वारा “शिक्षा के साथ संस्कार, सफलता की ओर हमारा संकल्प” के भाव के साथ इस धार्मिक आयोजन को कराया जा रहा है।
कॉलेज प्रबंधक राम मोहन शर्मा का कहना है कि इस तरह के आयोजन से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा और समर्पण का भाव भी बढ़ता है। भंडारे के लिए भोजन, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे समय से पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।
राजेश वार्ष्णेय एमके
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
