।
उझानी (बदायूं) 22 जुलाई ।
उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बुर्रा फरीदपुर रोड पर अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 34 पव्वे नाजायज देशी शराब बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र हमराही कांस्टेबल अशोक कुमार, सहदेव सिंह और रिंकेश कुमार के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्रा फरीदपुर रोड पर एक व्यक्ति खोखे के पीछे अवैध शराब बेच रहा है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति बैठा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास रखी बोरी से 34 पव्वे अंगूरी मार्का देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम पुष्पेन्द्र पुत्र बैजनाथ निवासी ग्राम बुर्रा फरीदपुर, थाना उझानी बताया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बरामद शराब में से 4 पव्वे नमूने के लिए अलग किए गए हैं, शेष 30 पव्वों को सील कर दिया गया है।
पुलिस अब आरोपी से शराब लाने और बेचने के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
