।
उझानी (बदायूं) 22 जुलाई ।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 18 जुलाई की रात जब परिवार के लोग घर में सो रहे थे, तभी गांव का ही प्रशांत पुत्र नरेश धोबी घर से 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया।
सुबह घटना का पता चलने परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाना कोतवाली उझानी में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और नाबालिग की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






