बदायूं
कादरचौक पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 4.130 किलो डोडा छिलका समेत दो गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को 4 किलो 130 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, थाना कादरचौक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुनीश पुत्र छत्रपाल एवं भूपेन्द्र सिंह पुत्र महावीर, दोनों निवासी ग्राम सदाठेर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं, को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में 4 किलो 130 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा छिलका बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना कादरचौक पर मु.अ.सं. 212/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा ने अपनी पुलिस टीम के साथ की। बदायूं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
