।
उझानी बदांयू 18 जुलाई।
कोतवाली उझानी क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों की तहरीर के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी 10 जुलाई की शाम करीब 7 बजे पड़ोस में रिश्तेदार के घर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि किशोरी को रिंकू पुत्र नामालूम निवासी दातागंज हाल निवासी हरियाणा ने अपने परिचितों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर गायब कर दिया। विरोध करने पर परिजनों को धमकी भी दी गई।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपनिरीक्षक सुरेश पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

