।
थाना कादरचौक में दर्ज हुई गुमशुदगी, परिजनों ने पुलिस से की मदद की अपील।
बदांयू 16 जुलाई।
थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम कूड़ा शाहपुर निवासी 22 वर्षीय सौरभ पुत्र राकेश 13 जुलाई 2026 से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना थाना कादरचौक में दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से जल्द तलाश करने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार सौरभ 14 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे कछला गंगा घाट पहुंचे थे। उसी दिन उनकी प्लेटिना मोटरसाइकिल कछला गंगा घाट पर लावारिस अवस्था में मिली थी। हालांकि सौरभ का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
माता सरला देवी सहित परिवार के सभी सदस्य लगातार अपने स्तर पर सौरभ की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। परिजनों ने पुलिस से खोजबीन में तेजी लाने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
