10:14 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार

भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया श्रृंगार
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर शनिवार को भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त बाबा पर शनिवार और मंगलवार को श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। इधर नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने हनुमान जी महाराज को गंगाजल से स्नान कराया। उसके बाद बाबा का चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में पंडित संजय शर्मा आदि भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस