5:25 pm Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

मनरेगा कर्मियों के EPF को लेकर शासन सख्त

मनरेगा कर्मियों के EPF को लेकर शासन सख्त।

27 जिलों से आज ही मांगा गया पूरा ब्यौरा, होल्डिंग खाते में जमा राशि का हिसाब तलब।

बदांयू 9 जुलाई।

ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा योजना के तहत संविदा और आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों के EPF मामले में कड़ा रुख अपनाया है।

आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश ने 27 जिलों के उपयुक्त श्रम रोजगार को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि EPF होल्डिंग खाते में जमा कुल धनराशि और कर्मियों के UAN खातों में ट्रांसफर की गई राशि का विवरण तुरंत उपलब्ध कराया जाए।

पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में 8 से 10 दिन से लगातार फोन के माध्यम से जानकारी मांगी जा रही थी, लेकिन अभी तक निर्धारित प्रारूप में ब्यौरा नहीं मिला है। इसे आपत्तिजनक मानते हुए संयुक्त आयुक्त मनरेगा नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने आज ही सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बदायूँ, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के 27 जिले इस दायरे में आते हैं। विभाग ने साथ में निर्धारित प्रारूप भी संलग्न किया है।

विभाग की इस सख्ती के बाद उम्मीद है कि मनरेगा में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों के EPF खातों में लंबित राशि जल्द ट्रांसफर हो सकेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस