




ट्रस्ट ने कहा – रक्तदान महादान, इसे जीवनशैली बनाएं।
उझानी-बदांयू 6 जुलाई ।
रामनाथ रामनारायण मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, उझानी के तत्वावधान में सोमवार को शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर आचार्य राजन के जन्मदिन और स्व. उर्मिलेश की स्मृति में लगाया गया।
ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में संस्थान के प्राचार्य डॉ. उदय भास्कर सहित कुल 7 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में नेहा बी, अजय पाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय, किशन वीर सिंह, वात्सल गुप्ता और हर्ष सक्सेना शामिल रहे।
इस अवसर पर आचार्य राजन ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
शिविर में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
ट्रस्ट ने घोषणा की कि भविष्य में भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जाएंगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
